बैकुंठपुर। थावे-मशरख रेलखंड पर इंटरसिटी ट्रेन चलाने की मांग उठने लगी है। दिघवा दुबौली बाजार निवासी उर्मिला देवी ने रेल प्रशासन के वरीय अधिकारियों को पत्र भेजकर कहा है कि जिस समय यहां छोटी लाइन की ट्रेन चलती थी। उस वक्त इंटरसिटी ट्रेन प्रतिदिन थावे जंक्शन से छपरा जंक्शन के बीच चलती थी। बड़ी लाइन में परिवर्तित होने के बाद इंटरसिटी ट्रेन बंद कर दी गई है। जिससे यात्रियों को परेशानी हो रही है।