दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
सेविका सहायिकाओं के अनिश्चित कालीन हड़ताल को लेकर बिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन के मुख्य संरक्षण ओम प्रकाश क्रांति ने पश्चिम चम्पारण जिला के बेतिया बलिराम भवन में प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि बिहार राज्य आंगनबाड़ी संयुक्त संघर्ष समिति के आवाहन पर 5 दिसंबर से सभी सेविकाएँ एवं सहायिका अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे। सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर ताला लटकेगा। आंगनबाड़ी सेविका- सहायिका लगातार अपनी मांगों को लेकर संघर्ष करती रहे हैं। विगत दिनों 54 दिनों के हड़ताल के बाद हुए समझौते को भी लागू करने में सरकार आनाकानी कर रही है। 28 नवंबर को पटना में सेविका सहायिका का विशाल प्रदर्शन हुआ लेकिन सरकार द्वारा सार्थक वार्ता नहीं होने के कारण हड़ताल पर जाना पड़ रहा है। इस संबंध में बिहार सरकार आईसीडीएस निदेशालय के साथ साथ जिला स्तरीय पदाधिकारियों को भी लिखित सूचना दी जा चुकी है। पश्चिम चंपारण बिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन के जिला अध्यक्ष सीमा देवी, महासचिव सुमन वर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष गोदावरी देवी, कोषाध्यक्ष रेनू देवी, एटक प्रभारी ओम प्रकाश कांति, संरक्षक सत्येंद्र द्विवेदी संगठन प्रभारी अजय वर्मा, भिकारी महतो, उदय नारायण युक्त ने प्रेस वार्ता का पश्चिमी चंपारण के सभी सेविका सहायिका से हड़ताल को सफल बनाने का आवाहन किया है। हड़ताल अवधि में परियोजना कार्यालय पर धरना प्रदर्शन आयोजित करने का भी आवाहन किया गया है। साथ ही इनका यह भी कहना है कि यह मांग नहीं सरकार के लिए चेतावनी है अगर मांग पूरा नहीं होता है तो आने वाले लोकसभा व विधानसभा के चुनाव में इसका साफ असर दिखाई देगा।