• मां बेटे का एक साथ हुआ अंतिम संस्कार
दैनिक खोज खबर/सोनपुर। सोनपुर नगर पंचायत के आनंदपुर में एक परिवार पर ऐसा वज्रपात हुआ कि पूरा इलाका स्तब्ध रह गया। एक ही घर में पुत्र के मौत की सदमा मां बर्दाश्त नहीं की और मां की भी मृत्यु गुरुवार के हो गई। दोनों मॉ व बेटा का अंतिम संस्कार एक ही श्मशान घाट कालीघाट सोनपुर में किया गया। बताया गया कि लीवर व किडनी की बीमारी से जूझ रहे 40 वर्षीय जयप्रकाश राय पिता स्व जमुना राय की मौत हो गई। बेटे के निधन की खबर सुनते ही उनकी वृद्ध मां 75 वर्षीय पाचो देवी शव से लिपटकर रोने लगीं और कुछ ही देर में उन्होंने भी दम तोड़ दिया। एक ही घर से मां-बेटे की दो अर्थियां उठीं तो माहौल गमगीन हो गया। मृतक जयप्रकाश राय मेहनत-मजदूरी कर अपना परिवार का भरण पोषण कर रहे थे। मृतक के पांच लड़का है जिसका बड़ा लड़का का उम्र 14 वर्ष है। मृतक जय प्रकाश के पिता और भाई का पहले ही निधन हो चुका था। मृतक जयप्रकाश राय विगत 1 माह से बीमारी से ग्रसित था. सोनपुर के काली घाट पर दोनों का एक साथ गुरुवार शाम क़ो अंतिम संस्कार किया गया। इस घटना के सुनते ही आनंदपुर में शोक की लहर दौड़ गई. व परिवार जनों के रो- रो के बुरा हाल है।




Recent Comments