सिवान के महाराजगंज नप के नए अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने ग्रहण किया पदभार
महाराजगंज :
 नगर पंचायत की नई सरकार ने गुरुवार को पदभार ग्रहण किया । नपं कार्यालय पहुंचे अध्यक्ष व उपाध्यक्ष समेत पार्षदगणों का नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी बसंत कुमार सहित उपस्थित गणमान्य लोगो ने जोरदार स्वागत किया।वही पार्षदों ने भी अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को फुल माला से सम्मानित कर नगर पंचायत के दायित्वों के प्रति आज से कार्य का शुभारंभ कर दिया. इस मौके पर मुख्य अतिथि भाजपा नेता जितेंद्र स्वामी व डीसीएलआर मधुसुधन प्रसाद, बीडीओ रवि कुमार का स्वागत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने संयुक्त रूप से किया। भाजपा नेता जितेन्द्र कुमार राय ने नव निर्वाचित अध्यक्ष व उपाध्यक्ष समेत पार्षदगणों को शुभकामना देते हुए कहा कि महाराजगंज नगर पंचायत के विकास में आप सभी ईमानदारी से अपनी जिम्मेदारी निभाएं। मुख्यमंत्री के सात निश्चयों को पूरा करने से ही विकास की गंगा बहने लगेगी । नगर के विकास में सरकार के पास धन की कमी नही हैं । विकास की किरण समाज के सभी लोगों तक पहुंचनी चाहिए।श्री स्वामी ने महाराजगंज के विकास में हरसंभव सहायता देने का वादा किया ।बता दे कि इस अवसर पर नगर पंचायत कार्यालय को दुल्हन की तरह सजाया गया था. न केवल पार्षद बल्कि गणमान्य लोगों और की उपस्थिति इस अवसर पर बेहतर नगर पंचायत बनाने के संकल्प के साथ गवाह बनी थी. नगर पंचायत कार्यालय मे अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को बधाई देने और मिलने वालों का सिलसिला चलता रहा. इस अवसर पर नपं के अधिकारी के साथ-साथ नपं के कर्मी भी काफी सक्रिय रहे.