दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
बेतिया ।विपिन उच्च विद्यालय अध्ययन केंद्र पर रविवार को एनआईओएस डीएलएड के अंक पत्र का वितरण जिला शिक्षा पदाधिकारी हरेंद्र झा एवं विद्यालय की प्रधानध्यापिका श्रीमती सुधा रानी के द्वारा किया गया । इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी हरेंद्र झा ने सभी प्रशिक्षुओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की एवं प्रशिक्षण के दौरान सीखी गयी बातों को विद्यालय में उपयोग करने की सलाह दी गयी । टीईटी शिक्षक नेता राहुल राज एवं तारिक हुसैन ने कहा कि पूरे प्रशिक्षण सत्र के दौरान केंद्र समन्वयक और साधनसेवी के द्वारा सभी प्रशिक्षुओं को भरपूर सहयोग प्रदान किया गया । इस दौरान साधनसेवी प्रभात कुमार , राजीव रंजन , अनिल कुमार , भोला कुमार यादव , प्रशांत प्रसाद एवं प्रशिक्षु शिक्षक , जफर इमरान , अबुजर अहमद , सुधांशु कुमार सिन्हा , रवि रंजन कुमार , राजन कुमार बरनवाल , उपेंद्र कुमार चौधरी , ओमप्रकाश कुमार गुप्ता , शैलेन्द्र कुमार , अमित कुमार यादव , रामेश्वर कुमार , अमित कुमार , जफर आलम , लक्ष्मी नारायण , म०आमिल , राहुल कुमार , म ० नौशाद , मनीर आलम , अरमान अली , वरुण कुमार पाल , म ०फिरोज आलम , अमरून नेशा , रौशन प्रवीन ,मुस्तकीम हैदर , अब्दुर्रहमान , नसीम अख्तर , इफ्तखार अहमद , सहित सैकड़ों उपस्थित थे ।