दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
बेतिया : प्रदेश सरकार की गन्ना मंत्री बीमा भारती ने बेतिया परिसदन में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि पश्चिम चंपारण जिला के गन्ना किसान हो का भुगतान 7 दिनों के अंदर कर दिए जाने का निर्देश सभी चीनी मिलों को दिया गया है। ऐसा करने में कोताही बरतने वालों पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। श्रीमती भारती ने कहा कि पिछले दिनों आई बाढ़ में किसानों की फसल क्षति हुई जिसे मीडिया में उछाला गया और बताया गया कि चीनी मिल के जहरीले पानी से क्षति हुई है इस मामले में किसानों ने अपना बयान दिया है कि उनकी फसल चीनी मिल के जहरीले पानी से नहीं हुई है। गलत बयानी करने वाले किसानों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने चंपारण दौरा के क्रम में पीड़ित किसानों की स्थिति क्षेत्र का दौरा किया। घटतौली के विरुद्ध अबतक मील वालों के विरुद्ध कोई कार्रवाई नही हुई इसके लिए दोषी कौन? इस पर मंत्री ने मामले की जाँच कर एफआईआर की जाएगी। चीनी मील यदि केन एक्ट के तहत भुगतान नही किये जाने पर उनपर भी एफआईआर किया जाएगा। विभागीय जांच अधिकारी गलती करेंगे तो उनपर भी विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।