बेतिया – बगहा पुलिश को मिली बड़ी कामयाबी तीन हजार शराब एवं राइफल के साथ तस्कर गिरफ्तार

न्यूज इनपुट विजय कुमार शर्मा बगहा प.च बिहार:–
बिहार के बगहा में पुलिस ने शराब तस्करी के बड़े गिरोह का खुलासा करते हुए चार तस्करों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. तस्करों के पास से कई राज्यों में निर्मित 3000 बोतल शराब जब्त किया गया है. गिरफ्तार तस्करों के पास से पुलिस को एक लोडेड रायफल भी मिली है जिसका इस्तेमाल माल ढुलाई किया जाता था.
बगहा एसपी अरविन्द गुप्ता के नेतृत्व में पिपरासी, नौरंगिया और लौकरिया कि संयुक्त पुलिस टीम को यह सफलता मिली. ये गिरोह दियारा के रास्ते यूपी और नेपाल से यह गिरोह कई शहरों तक शराब की डिलिवरी करते रहा है.
पिपरासी दियारा में शराब जब्ती की कार्रवाई के बाद पूरे इलाके की नाकेबंदी कर छापेमारी चल रही है. गिरफ्तार किए गए तस्करों ने शराब कारोबार को लेकर कई अहम खुलासा किया है जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई चल रही है.
हाल के दिनों में शराब जब्ती का यह सबसे बड़ा मामला है. साथ ही यह साबित हो गया है कि शराब कारोबार में अब अपराधी गिरोह भी शामिल हो गया है. कारोबार में इस्तेमाल ट्रैक्टर को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।