गड़खा। बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ, गड़खा प्रखण्ड के नियोजित शिक्षकों संकल्प सभा मनोहर कुमार की अध्यक्षता व ललन सिंह के संचालन में अयोजन किया। जिलाध्यक्ष कमलेश्वर प्रसाद यादव ने कहा कि बिहार सरकार के शिक्षा व शिक्षक विरोधी नीतियों के कारण सूबे के साढे चार लाख नियोजित शिक्षक हताश है। सेवा शर्त के नाम चुनावी ललीपौप देना सरकार की ओछी मानसिकता का परिचायक है। जिसका खामियाजा सरकार को चुनाव में भुगतान पड़ेगा।कृष्णा राम, विजय राय, सुमन जी, मैनुदिन अंसारी, कुमारी बबिता, स्मिता कुमारी, कामेशवर राय, उमेश कुमार दास, बिनोद राय,टुनटुन राम, कन्हैया मांझी, बिकास बैठा, उपेन्द्र बैठा, रविन्द्र राय, नागेन्द्र सिंह, दीलीप सिंह, अवधेश कुमार यादव व अन्य थे।