
डोरीगंज-:
“”””””””””””
मुफ्फसील थाना क्षेत्र के मखदुमगंज कनुनिया टोला के पास असामाजिक तत्वों द्वारा भाजपा प्रत्याशी के प्रचार वाहन क्षतिग्रस्त करने कर दिया गया है । प्रचार वाहन मे लगे पोस्टर एवं बैनर को असामाजिक तत्वों ने गाड़ी रुकवाकर फाड़ दिया ।
भाजपा के सदर प्रखण्ड अध्यक्ष हरेश्वर सिंह ने बताया कि दोपहर मे प्रचार वाहन मुफ्फसील थाना क्षेत्र के मखदुमगंज कनुनिया टोला प्रचार के लिए गयी हुई थी जहाँ उपस्थित असामाजिक तत्वों ने प्रचार वाहन मे लगे पोस्टर एवं बैनर को फाड़ दिया ।
उन्होंने कहा कि भाजपा के लोकप्रिय प्रत्याशी ज्ञानचन्द माँझी की जीत पक्की देखते हुए विरोधी बौखलाए हुए है जिससे वे लोग ऐसी गन्दी हरकत कर रहे है ।
जनता हमारे साथ है । हमारी जीत पक्की है । उन्होंने बताया कि इस घटना की मौखिक सुचना स्थानीय थाने मे दे दी गयी है ।




Recent Comments