सिवान :हरपुरकोटवा को हरा बगौरा ने जमाया ट्रॉफी पर कब्जा
 न्यूज़ इनपुट-परवेज़ अख्तर 
हसनपुरा (सिवान) :  हरपुर कोटवा पंचायत स्थित खेल के मैदान में चल रहे स्व. विश्वनाथ सिंह क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच मंगलवार को 
हरपुरकोटवा टीम बनाम बगौरा टीम के बीच खेला गया। टॉस जीतकर हरपुर कोटवा की टीम ने निर्धारित 16 ओवर 93 रन बनाए। जवाब में खेलने
उतरी बगौरा की टीम ने सात विकेट के नुकसान पराजित कर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस प्रकार बगौरा की टीम तीन विकेट से जीत दर्ज कर 
ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। मैन अॉफ द मैच बगौरा टीम के राहुल कुमार एवं मैन अॉफ द सीरीज का पुरस्कार धर्मेंद्र कुमार को दिया गया। मैच के मुख्य अतिथि डॉ. पंकज कुमार, सरपंच विनोद कुमार सिंह एवं पूर्व एचएम नीलिमा देवी, अनिल सिंह तथा गुड्डू सिंह ने विजेता एवं उप विजेता को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। कमेंट्री रोशन ठाकुर, स्कोरर मिथिलेश, अंपायर रवि कुमार एवं अनुपम सिंह थे। इस मौके पर विवेक कुमार सिंह, विनय सिंह, पवन कुमार सिंह, सुनील सिंह, अरुण सिंह, सत्यनारायण राम आदि उपस्थित थे।