बेतिया – योगापट्टी:– तेरह हिन्दू मुस्लिम कन्याओं का सामुहिक विवाह संपन्न

न्यूज इनपुट विजय कुमार शर्मा प.च बिहार:–
योगापट्टी- प्रखंड क्षेत्र के मच्छरगावां दुर्गा मंदिर स्थित यज्ञशाला परिसर में रविवार की रात्रि हिन्दू मुस्लिम कन्याओं का सामूहिक विवाह समारोह का भव्य आयोजन किया गया। श्री राधा कृष्ण शादी समिति के द्वारा आयोजित इस सामूहिक विवाह समारोह में तेरह जोड़े हिन्दू व मुस्लिम कन्याओं की शादी वैदिक रीति-रिवाज से सम्पन्न हुआ। जिसमें गिता संग मनोज , लालावती संग परमेश्वर, गिता संग रंजित,ममता संग निरज,ममता संग नितेश सरली संग अजय व सबिता संग राजकुमार रिना संग बिरेन्दर मिन्ता संग सुरेश एक दूजे के संग परिणय सूत्र में बंध गए। विवाह समिति के अध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा , संयोजक बिक्रमा प्रसाद ने बताया कि इस सामूहिक विवाह का उद्देश्य वैसे निर्धन कन्यायों के हाथ पीले करने है ।

जिनके माता-पिता आर्थिक लाचारी के कारण अपने विवाह योग्य कन्याओं की शादी समय पर नहीं कर पाते हैं। विवाह समारोह में वैदिक मंत्रोचारण के साथ शादी सम्पन्न हुई। विवाह समिति की ओर से वर-वधू को यथोचित उपहार यथा पलंग, कुर्सी, टेबल, बिछावन, आभूषण, आदि दिया गया। कन्याओं का कन्यादान स्थानीय ग्रमीण प्रभात प्रसाद ने किया व इस शादी समारोह में भोजन नास्ता का सारी व्यवस्था स्थानीय मुखिया जयप्रकाश प्रसाद के द्वारा किया गया था। इस सामूहिक विवाह समारोह को संपन्न कराने में अध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा, संयोजक बिक्रमा प्रसाद, सचिव जयप्रकाश प्रसाद , कोषाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह , व्यवस्थापक प्रभात प्रसाद , मुन्ना सोनी , रंजित कुमार , राजा बारी आदि लोगों का विशेष योगदान रहा।

मौके पर चन्दन कुमार , धरमेद्र कुमार , अभय भान सिंह , भाई जी , रामायण प्रसाद शिक्षक, कृष्णा साह, गैसलाल पटवा , राजिन्दर लाल श्रीवास्तव, संजय कुमार, अभिशेक जायसवाल, संदिप जायसवाल , राजेश प्रसाद , अंजनी मिश्रा समेत हजारों लोग इस शादी के गवाह बने और वर-वधु को सुखी जीवन जीने की मंगल कामना के साथ आशीर्वाद दिए। ज्ञात हो कि राधाकृष्ण विवाह समिति के द्वारा 2010 से लेकर अब तक एक सौ पच्चीस निर्धन कन्याओं की शादी कराई जा चुकी है।




Recent Comments