उ म वि आटा बालक में पांच शिक्षकों में प्रधानाध्यापक समेत चार शिक्षक बिना सूचना के थे गायब
प्रा कन्या वि में भी एक ही शिक्षिका थी उपस्थित, नामांकित छात्रों में भी चौथाई से कम था उपस्थिति
मढौरा(सारण)।प्रखंड के शिल्हौरी पंचायत स्थित तीन विद्यालयों का निरीक्षण एसडीओ योगेन्द्र कुमार ने किया. निरीक्षण के दौरान एसडीओ के साथ डीएसपी इंद्रजीत बैठा भी मौजूद रहे. निरीक्षण के क्रम में विद्यालयों में घोर अनियमितता पाई गई. जिसपर एसडीओ ने दो प्रधानाध्यापक के विद्यालय से अनुपस्थित रहने और शिक्षक उपस्थिति सहित छात्र उपस्थिति पंजी को बंद रखने तथा मीनू के अनुरूप छात्रों को भोजन नहीं देने पर स्पष्टीकरण की मांग कर कार्यवाई करने की बात कही है . नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के टेहटी में आयोजित कार्यक्रम में जाने के क्रम में एसडीओ ने सर्व प्रथम उत्क्रमित मध्य विद्यालय आटा बालक का निरीक्षण किया. जहाँ विद्यालय में कार्यरत पांच शिक्षकों में एक मात्र शिक्षक ही विद्यालय में मौजूद मिले. बिना किसी सूचना के विद्यालय के प्रधानाध्यापक तेरस राय सहित चार शिक्षक अनुपस्थित पाये गये. यहाँ शिक्षक उपस्थिति पंजी सहित छात्र उपस्थिति पंजी भी उपस्थित शिक्षक द्वारा नहीं दिखाया गया. बताया गया कि सभी कार्यालय में बंद है. छात्र भी यहाँ मात्र बीस पाये गये. मध्याह्न भोजन भी बंद पाया गया. इसके बाद एसडीओ ने प्राथमिक विद्यालय आटा कन्या का निरीक्षण किया. जहाँ उपस्थित वर्ग एक से पांच तक नामांकित डेढ़ सौ छात्रों में पैंतीस उपस्थित छात्रों को खीचड़ी और चोखा खाते हुए पाया गया. विद्यालय में एक मात्र शिक्षिका अराधना कुमारी उपस्थित पाई गयी जबकि विद्यालय के प्रधानाध्यापक सहित एक अन्य शिक्षक विद्यालय में नही थे । इसके बाद एसडीओ ने शिवगंज बाजार स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय का निरीक्षण किया. जहाँ विद्यालय प्रधानाध्यापक सहित सभी शिक्षक उपस्थिति पाये गये. यहाँ भी उपस्थित छात्रों को मीनू के अनुरूप भोजन में मौसमी फल छात्रों को नहीं खिलाने तथा शौचालय में आवश्यक साफ सफाई के अभाव को गंभीरता से लेते हुए सुधार करने का निर्देश दिया.




Recent Comments