
मढ़ौरा(सारण)। मंगलवार को मढ़ौरा एसडीओ योगेंद्र कुमार ने नगर स्थित अम्बेडकर पार्क के सौंदर्यीकरण को लेकर निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान साथ में रहे नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी मुकेश कुमार के साथ विचार विमर्श कर सौंदर्यीकरण के कार्य को शुरू करने के लिए आवश्यक सलाह दी।इस दौरान एसडीओ ने कहा कि नगर का अम्बेडकर पार्क एक महत्वपूर्ण स्थान है, इसके सौंदर्यीकरण हो जाने पर स्थानीय लोगों को फायदा पहुंचेगा।यहाँ पर लोग सकून से अपना कुछ समय बीता सकेंगे।साथ ही पार्क में पूर्व से निर्मित भवन में लाइब्रेरी के लिए संसाधन उपलब्ध कराने के लिए योजना पर कार्य किया जाना चाहिए।लाइब्रेरी से यहां के युवा लाभान्वित होंगे और ऐतिहासिक और पौराणिक महत्व के पुस्तकों का अवलोकन कर अपना ज्ञानवर्धन कर सकेंगे।इस मौके पर नगर पंचायत के कई कर्मी भी मौजूद थे।




Recent Comments