बेलगाम अपराधियों ने असलहे के बल, एक ही दिन ,एक ही क्षेत्र मे लगातर दो बड़ी घटना कर दी पुलिस को चुनौती 
——–
दैनिक खोज खबर के लिये मनोकामना सिंह की रिपोर्ट 
——
मढौरा(सारण)
मढौरा थाना क्षेत्र मे लगातर हो रहे आपराधिक घटनाएँ से आम जनो मे दहशत है तो पुलिस महकमे की गिरती साख की चर्चा जोरों पर है ।बीते सप्ताह थाना क्षेत्र के सलीमापुर मे उप्र के आईटी ऑफीसर पर चली ताबड़तोड़ गोली से ड्राइवर की घटना स्थल पर ही मौत की मामला अभी शांत हुआ भी नहीं था ।तबतक गुरुवार को बदमाशों ने मढौरा थाना क्षेत्र के पटेरही मे बैंक की बड़ी रकम लगभग 11लाख ले जा रहे भान पर गोलीबारी कर गार्ड ,कैसियर एवं ड्राइवर को जख्मी कर लूट लिये ।इस लूट कांड की जांच करने के लिये डीआईजी अजित कु राय ,एसपी अनसूइया रणसिंह साहू ,एएसपी अशोक कु सिंह सहित कई पुलिस अधिकारी अभी मढौरा मे ही जमे थे तबतक बेलगाम अपराधियों ने एक शिक्षक की अपाची बाइक चाकू से घायल कर  लूट लिया।एक घटना के कुछ देर बाद फ़िर दुसरी घटना कुछ ही दूरी पर असलहे के बल अंजाम देना पुलिस को खुली चुनौती से कम नहीं था ।जबकि आला अधिकारी मामले की तहकीकात मे मढौरा मे  ही जमे हुये थे । ।अपराधियों के हौंसले और पुलिस की नाकामी की चर्चा जोरों पर है ।इसके पहले कूछ ही महीने पहले बिजली विभाग के कार्यालय से अपराधियों ने लाखो की राशि लूट फरार हो गये थे ।जिसमे ऑफिस का प्राइवेट गार्ड जख्मी हो गया था ।इसके अलावे क्षेत्र मे लगभग  आधे दर्जन हत्या की गुत्थी सुलझाना पुलिस के लिये  पहेली बना हुआ है ।इन सभी मामले मे पुलिस अपराधियों के खिलाफ लगातर छापामारी का कोरम तो पूरा किया ,लेकिन हाथ कूछ विशेष नहीं आया ।इस मामले मे पुलिस कुछ कहने से परहेज़ कर रही है ।पुलिस की चुप्पी से लगता है की इस मामले मे पुलिस तहकीकात मे काफी हद तक तह मे जा चुकी है ।जांच प्रभावित न हो इसलिए मुँह खोलने से बच रही हो । अनुमान सही निकला तो पुलिस एक या दो दिनो मे   उद्भेदण कर मामले से पर्दा उठा भी सकती है ।