सारण से भागलपुर स्थानांतरित डीएम सुब्रत कुमार सेन को दी गई भावभीनी विदाई

रेड क्रॉस सोसाइटी सारण ने शाल,बुके और प्रतीक चिन्ह देकर किया सम्मानित

छपरा : भारतीय प्रशासनिक सेवा के तेज तर्रार, ईमानदार अधिकारी और सारण से भागलपुर स्थानांतरित जिला अधिकारी सुब्रत कुमार सेन को बुधवार को भावभीनी विदाई दी गयी। इस मौके पर इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी सारण जिला इकाई की ओर से उन्हें शाल,बुके और प्रतीक चिन्ह देकर उनके कार्यालय कक्ष में सम्मानित किया गया तथा उनके कार्यकाल की सराहना की गई। सामाजिक गतिविधियों में उनके योगदान तथा युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए उन्हें हमेशा याद रखा जाएगा। रेड क्रॉस सोसाइटी सारण की सचिव जीनत जरीना मसीह ने कहा कि श्री सेन रेड क्रॉस सोसाइटी के सभी कार्यक्रमों में शामिल होकर सफल बनाने में हमेशा अपना महत्वपूर्ण योगदान किए हैं, जिससे सोसाइटी की गतिविधियों को बढ़ावा मिला है और एक नई पहचान मिली है। साथ ही उन्होंने युवाओं को सामाजिक तथा रचनात्मक कार्यों के लिए हमेशा प्रोत्साहित करते रहे, जिससे शहर के युवाओं में नए जोश व उत्साह हमेशा बनी रही।

रेड क्रॉस के कोषाध्यक्ष डॉ सुरेश प्रसाद सिंह ने बताया कि पब्लिक और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में भी उनका योगदान अतुलनीय रहा है इससे न केवल जनता का विश्वास प्रशासन के प्रति बढ़ा, बल्कि अपराध तथा अपराधियों पर नियंत्रण करने में वाह हमेशा सफल रहे। इस मौके पर रेड क्रॉस युवा सदस्य एच के वर्मा,पवन कुमार अग्रवाल,युवा इकाई के अमन राज,अमन सिंह अन्य सदस्य मौजूद थे।