बेतिया – बगहा:– कड़कड़ाती सर्दी से लोगों की रूह कांपी
न्यूज इनपुट विजय कुमार शर्मा बगहा प.च बिहार:–
बगहा नगरपरिषद द्वारा अलाव का इंतजाम नही जनवरी बहुत इंतजार के बाद आखिर सर्दी ने अपना रंग दिखाना प्रारंभ कर ही दिया । सर्दी से बचने के लिए ग्रामीणों ने खुद जगह-जगह अलाव जलाकर ठंड से मोर्चा लेना प्रारंभ कर दिया है ।
पिछले 2 माह से सर्दी का आगाज़ होने के बाद भी अभी तक दिसंबर माह जैसी सर्दी नहीं पड़ रही थी इससे किसान चिंतित कि आखिर गेहूं चना मटर आदि की फसल कैसे होगी आखिर नव वर्ष प्रारंभ होते ही सर्दी ने भी अपना रंग दिखाना प्रारंभ कर दिया और 1 जनवरी से ही जबरदस्त कोहरा एवं कड़कड़ाती ठंड ने ग्रामीण क्षेत्र में अलाव जलाने के लिए लोगों को मजबूर कर दिया बगहा अनुमंडल क्षेत्र में पिछले 4 दिनों से बहुत कड़कड़ाती सर्दी से ग्रामीण बेहाल है । लोगों ने आपने खुद जगह-जगह अलाव जलाकर सर्दी से मुक्ति पाने का उपाय किया लेकिन 6 जनवरी की सुबह 6 डिग्री सेल्सियस होने के कारण ग्रामीणों की हालत बहुत खराब हो गई पशु और पक्षी सर्दी से बचने के लिए पेड़ों के नीचे झुंड बनाकर एक दूसरे से सटे होकर खड़े देखे गए । ग्रामीणों ने जगह-जगह अलाव जलाकर सर्दी से निजात पाने का उपाय किया । सबसे ज्यादा कठिन स्थिति उन किसानों की है जो आवारा पशुओं से अपने खेतों की फसल बचाने के लिए रात रात भर खेतों में पहरा देते हैं मगर सरकार द्वारा बगहा अनुमंडल के किसानों को कोई राहत नहीं मिलने से किसान बेहाल है जाबकि राज्य सरकार द्वारा अनेक किसानों को राहत पैकेज मूहीया प्रधान किये जा रहे हैं लेकिन समझ मे नहीं आता कि सारी सरकार द्वारा योजनाओं का समापन अखिर कार बगहा अनुमंडल ग्राम पंचायत में क्यों समिट जाती है यहा के किसान हो या ग्रामीणो को सरकारी योजनाओं से क्यो बनचित रखा जाता है इस राबये से सरकार से बगहा अनुमंडल के ग्रामीणो मे सरकार के खिलाफ रोष है आब बगहा अनुमंडल के किसानों वा ग्रामीणो के साथ सरकार कर रही है छल या हमारे जिम्मेदार बीच में ही बन्दर वटबारा कर रहे हैं।




Recent Comments