• वेब पोर्टल पर प्रकाशित खबर को बनाया गया आधार
• खबर में भीड़ एकत्रित करने की तस्वीर वायरल होने पर प्रशासन ने लिया संज्ञान

तरैया(सारण)।
कोरोना महामारी काल मे लागू संपूर्ण लॉकडाउन के नियमों के उलंघन करने पर मुखिया सरोज गिरी उर्फ संगम बाबा एवं राजद नेता मिथिलेश राय के खिलाफ स्थानीय थाना में एक मामला दर्ज किया गया है।जिसमें बताया गया है कि एक वेब पोर्टल पर खबर में भीड़ एकत्रित हुई है, जिसमें कई लोग बिना मास्क लगा सोशल डिस्टनसिंग का भी उलंघन करते देखे गए है।पोर्टल पर लगी तस्वीर के साथ खबर वायरल होने पर प्रसाशन ने संज्ञान लेते हुए विधानसभा के भावी प्रत्याशी व मुखिया सरोज गिरी उर्फ संगम बाबा एव युवा राजद नेता मिथलेश राय पर लॉकडाउन नियमों के उलंघन एवं महामारी एक्ट के तहत कांड संख्या 254/20 तरैया थाने में दर्ज की गयी है। मामले में बताया गया कि एक पोर्टल पर 17 जुलाई को दो खबर पोस्ट किया गया था।जिसमें एक खबर का हेडिंग था “युवा राजद नेता गंडक नदी के पानी में घिरे लोगो की सुधि लेने पहुँचे”और दूसरा कोरोना के बाद पीड़ितों के मदद में लगें संगम बाबा।जब दोनों खबरों का अवलोकन किया गया तथा खबर में लगी तस्वीर को देखा गया तो तस्वीर में भीड़ एकत्रित थी।जिसमें अधिकांश लोग बिना मास्क के थे और सोशल डिस्टनसिंग का पालन नही किया जा रहा था।दोनों नेताओं द्वारा लॉकडाउन तोड़कर भीड़ एकत्रित की गयी थी।जबकि बिहार सरकार ने कोविड-19 के नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए 31 जुलाई तक संपूर्ण लॉ डाउन लगाया है।ऐसे में सभी सामाजिक,राजनीतिक,खेल, मनोरंजन,शैक्षणिक,सांस्कृतिक,धार्मिक एवं अन्य समारोह को बन्द किया गया है।ऐसे में इन दोनों नेताओं द्वारा लॉकडाउन का उलंघन किया गया है।जिससे संक्रमण बढ़ने का खतरा है।जिसके आलोक में दोनों पर महामारी एक्ट के प्राथमिकी दर्ज की गयी है।वहीं मुखिया संगम बाबा ने कहा कि जनता की मदद करना कहीं से कानून का उल्लंघन नही है और लॉक डाउन के दौरान भी मैंने सभी नियमों का पालन करते हुए जनता से मिला हूँ । कुछ राजनैतिक तथा स्वार्थी लोगों के उसकावे पर मामला दर्ज किया गया है हालांकि अभी तक मुझे इसकी विशेष जानकारी नही है।जबकि राजद नेता मिथिलेश राय ने भी अपने को बेकसूर बताया और कहा कि दुर्भावना से प्रेरित होकर मामला दर्ज कराया गया है।