बेतिया (प.च.) :दस किलो चरस के साथ एक तस्कर भी धराया
•अन्तराष्ट्रीय बाजार में कीमत दो करोड़ रुपये से भी अधिक आंकी गई।


•न्यूज इन्पुट-वरीय संवाददाता अर्जुन भारतीय की रिपोर्ट नरकटियागंज:-अनुमंडल अन्तर्गत अहिरसिसवा से एसएसबी 44वीं बटालियन के (GD) नरेश कुमार के नेतृत्व बिगत दिन गस्ती के दौरान पिलर संख्या-427/13 के समीप नेपाल  के तरफ से भारत मे बाईक से आरहे एक युवक को रोक कर तलाशी ली गई और सिट कभार हटाया गया तो उसके अन्दर से 10 किलोग्राम  चरस नीकला।

इसकी अधिकारी पृष्ठी एसएसबी 44 वीं बटालियन के सेनानायक राजेश टिक्कू ने बताया कि बिगत दिन हमारे जवान ने गस्ती के दौरान नेपाल से आ रहे मोटरसाइकिल सवार युवक को रोककर जांच की गई तो 10 किलोग्राम चरस बरामद हुई । पकडे गये युवक सोहराब शेख, पिता हनीफ करीम शेख जो परसा नेपाल निवासी है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार मे चरस की कीमत 2,00,25,000/-दो कडो़र पच्चीस हजार रुपया आंकी गई है।जप्त चरस, मोटरसाइकिल और तस्कर को भांगहा पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया।