दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
बिहार सरकार के द्वारा पारित अधिसूचना प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट बाईलॉज़ 2018 के तहत 14 दिसंबर 2018 से बेतिया नगर परिषद क्षेत्र में प्लास्टिक कैरी बैग को पूरी तरह से बैन किया जा रहा है जिसमे नगर परिषद बेतिया द्वारा पिछले एक महीने से जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है । आज 12 दिसंबर को स्वच्छता महारैली का आयोजन किया गया जिसमें बेतिया के विभिन्न पांच क्षेत्रों का भ्रमण किया गया। जिसका नेर्तृत्व नगर परिषद सभापति गरिमा देवी सिकारिया, उपसभापति कयूम अंसारी, वार्ड पार्षद प्रेम चंद्र दुबे व नगर परिषद कनिया अभियंता सुजय सुमन आदि ने किया। उक्त रैली में आमना उर्दू स्कूल से कार्यपालक पदाधिकारी, इंद्रा चौक से उपसभापति, दुर्गा बाग से नगर प्रबंधक व काली बाग से कनीय अभियंता तथा अपने वार्डो से वार्ड पार्षद साथ मे विभिन्न विद्यालयो के छात्रों एवम विभिन्न संगठनों जैसे इनर व्हील , मारवाड़ी महिला समिति सक्रिय रूप से सहभागिता दिखाते हुए नजर बाग पार्क पर शहर के पांचों दिशाओ से ‘पर्यावरण बचाओ प्लास्टिक हटाओ ‘ तथा ‘ना सड़े ना गले पर्यावरण को दूषित करे’ के नारों के साथ एकत्रित हुए। नजरबाग पार्क में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को ठोंगा बनाने एवं विभिन्न स्कूलों के प्रतिनिधियों को सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रोत्साहन सर्टिफिकेट दिया गया।





Recent Comments