दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
मझौलिया थाना क्षेत्र के बनकट मुसहरी गांव में दो घर जलकर राख।मझौलिया थाना क्षेत्र के बनकट मुसहरी गांव में मंगलवार को रात में अचानक लगी आग से दो झोपड़ी नुमा घर जलकर राख हो गए . दोनों घर बनकट मुसहरी ग्राम निवासी पर्वत साह एवं छोटे लाल साह का बताया जा रहा है हालांकि ग्रामीणों की लाख कोशिश के बावजूद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका और दोनों घर देखते ही देखते राख में तब्दील हो गए. इसकी सूचना मिलते ही मझौलिया पुलिस की टीम राम अयोध्या सिंह के नेतृत्व में घटनास्थल पर पहुंचकर आग लगने के कारणों का पता लगाने में जुट गई. हालांकि पीड़ित पक्ष का कहना है कि गांव के ही पड़ोसियों द्वारा हमारे घर में आग लगाई गई है. इस संबंध में थानाध्यक्ष से पूछने पर उन्होंने बताया की आवेदन मिलते हीं जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी. वहीं अंचलाधिकारी ने बताया की जांच के लिए कर्मचारी को भेजा गया है पीड़ितों को सरकारी मुआवजे की राशि दी जाएगी.





Recent Comments