
सारण/दरियापुर। प्रखण्ड के दरिहारा पंचायत के दरिहारा भुआल गांव में दुर्गा पूजा के विजय दशमी के दिन माँ दुर्गा के पूजा के आखिरी दिन सुपर स्टार गायक बादल बावली का देवी जागरण का आयोजन किया गया। जिसका उद्धघाटन पूर्व प्रदेश कार्य समिति सदस्य राकेश सिंह ने किया ,इस अवसर पर मुख्य रूप से पूजा समिति अध्यक्ष राजेश सिंह,कोषाध्यक्ष दुर्गा सिंह, डॉ अजित कुमार सिंह, भाजपा नेता अरुण सिंह सहित हज़ारों लोग उपस्थित थे,वही पूर्व प्रदेश कार्य समिति सदस्य राकेश सिंह को फूल माला और अंग वस्त्र से पूजा समिति द्वारा समानित किया गया। वही इस अवसर पर उन्होंने कहा कि माता सबका कल्याण करती हैं और लोगो की मनोकामना पूर्ण करती हैं।सभी लोगो ने माता का भजन कीर्तन सुनकर भक्तिमय हो कर झूमने लगे।इस दौरान विकाष सिंह,आनंद सिंह,जितेंद्र गिरी,टोंनु कुमार,मुन्ना राय, सहित अनेक लोग उपस्थित थे।




Recent Comments