पैक्स चुनाव की अधिसूचना जारी
✍परवेज अख्तर/सिवान;
भगवानपुर हाट (सिवान) : बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी गिरीश शंकर द्वारा पैक्स चुनाव की अधिसूचना जारी करते ही भगवानपुर हाट प्रखंड के सभी 20 पैक्सों में चुनाव को ले सरगर्मी बढ़ गई है। मतदाताओं से संपर्क बनाने की रणनीति में संभावित उम्मीदवार जुट गए हैं। प्रखंड क्षेत्र के कई ऐसे पैक्स अध्यक्ष हैं, जिन्हें इस बार के चुनाव में लोहे का चना चबाना पड़ सकता है। किसानों के प्रति
उदासीनता, वोटरों को चुनाव के बाद महत्व नहीं देना इसका कारण माना जा रहा है।