दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
पश्चिम चम्पारण जिला मुख्यालय बेतिया नगर परिषद की सभापति गरिमा देवी सिकारिया के वार्ड संख्या 24 स्थित शहीद पार्क के सामने हजारीमल धर्मशाला मार्ग में नाला व पीसीसी सड़क निर्माण की योजनाएं नगर परिषद से स्वीकृत हैं। नाला निर्माण शुरू हो गया है। बावजूद इसके कतिपय लोगों में इसको लेकर जब तब तनातनी की स्थिति बनती जा रही है। सोमवार को देर शाम भाजपा नेता दीपेन्द्र सर्राफ व कांग्रेस नेता नवेन्दु चतुर्वेदी एक दूसरे को गलत ठहराते हुए आपस में उलझ गए। इस दौरान मौजूद नप के कनीय अभियंता सुजय सुमन तथा वहाँ लोगों ने बीच बचाव कर के स्थिति को शांत कराया। वहाँ के प्रबुद्धजनों की पहल पर दोनों पक्ष पैमाईश करा कर विवाद सदा के लिए खत्म करने पर राजी हो गए। उपर्युक्त दोनों ने जिला पदाधिकारी को आवेदन देकर नाला व पीसीसी सड़क निर्माण से पूर्व इससे सम्बन्धित खेसरा यथा- 6035,6038, 6039, 6042 तथा 6052 गम्भीरता के साथ मापी सम्पन्न कराने को अलग आवेदन देकर तुरंत पैमाइस कराने का अनुरोध किया है। आवेदन की प्रति एसडीएम व सदर अंचल अधिकारी तक को भेजना तय किया गया है। प्रबुजनों ने विश्वास व्यक्त किया है कि जिला पदाधिकारी त्वरित पहल से इस क्षेत्र की आम जनता की जल निकासी व आवागमन में समस्या का निदान हो जाएगा।





Recent Comments