दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
योगापट्टी – प्रखंड क्षेत्र के मच्छरगांवा पंचायत के मच्छरगावां बाजार स्थित वार्ड नंबर दो में मुख्यमंत्री नल जल योजना में अनियमितता व क्रियान्वयन में व्यापक गड़बड़ी को लेकर मंगलवार को ग्रामीणों ने जमकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि बार बार पीएचडी विभाग से शिकायत के बाद भी ग्रामीणों की समस्या समाधान नहीं हो रहा है। आजिज होकर ग्रामीणों ने पीएचडी विभाग व स्थानीय पदाधिकारीयो के विरूद्ध प्रदर्शन कर नारेबाजी भी किए।प्रदर्शनकारियो ने बताया कि मुख्यमंत्री सात निश्चय योजनाओं में पदाधिकारियों के मिलीभगत से हर घर नल जल अपने मुकाम तक नहीं पहुंच पा रही है। पदाधिकारियों के मेल से धडल्ले से विभाग द्वारा तीन फीट की जगह एक फीट ही घटिया पाईप विछाई गई है । इस बावत स्थानीय लोगों द्वारा इसकी शिकायत बीडीओ से कई बार करने के बाद एक ज्ञापन जिलाधिकारी को देने की बात की। ग्रामीणों ने कहा कि इसकी सुधार नही हुई तो ग्रामीण सड़क पर उतर आन्दोलन के लिए बाध्य हो जायेंगे। संवेदक का इतना मनोबल बढा है कि बार बार इसकी शिकायत को धत्ता बताते हुए अपने मनमानी पूर्ण कार्य में लगे हुए हैं। ग्रामीणों ने इसकी जांच जिलाधिकारी से कराने और प्रकलन के अनुसार कार्य में सुधार करने की मांग की । ग्रामीण कृष्णा प्रसाद व बद्री प्रसाद ने बताया कि अनियमितता की शिकायत करने पर संवेदक द्वारा कार्य में पदाधिकारियों को पीसी देने की बात कह ग्रामीणों को धमकी भी दिया जा रहा है। विरोध प्रदर्शन में मनोज कुमार शर्मा सोनी सामू कुमार अभिषेक कुमार गुल्लू शराफ कृष्णा प्रसाद बद्री प्रसाद आदि लोग थे ।





Recent Comments