दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-नौतन ।। रामनवमी और लोक सभा चुनाव के दौरान थाना क्षेत्र मे शान्ति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस द्वारा निकाली गयी फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने साठ बोतल विदेशी शराब को जप्त करने मे बड़ी सफलता हासिल की है । साथ ही पुलिस ने दो बाईक के साथ दो कारोबारी को गिरफ्तार भी कर लिया है ।पुलिस सूत्रो के अनुसार माने तो दियरावती इलाके मे रामनवमी त्यौहार को लेकर शुक्रवार को फ्लैग मार्च निकाली गई । दोपहर मे नौतन मंगलपुर मुख्य मार्ग मे पाडेय टोला के पास दो बाईक पर सवार युवको को शक और संदेश के आधार पर तलाशी ली गई तो दो बैग मे रखे साठ बोतल विदेशी शराब को बरामद किया गया । पकड़े गए कारोबारी बेतिया बंगाली कोलनी के अशीष कुमार तथा शिवराजपुर गांव के सेराजूल मियां बताया गया है।वही सुपर स्प्लेंडर और डिस्कवर बाईक को पुलिस ने जप्त कर गहन पूछताछ मे जुट गई है ।




Recent Comments