छपरा। जयप्रकाश विश्वविद्यालय के कुलसचिव ने जगलाल चौधरी महाविद्यालय के निलंबित प्राचार्य डॉ रामानंद राम को अपना स्पष्टीकरण देने के लिए 48 घंटे का अल्टीमेटम दिए हैं। उक्त आशय का पत्र जारी करते हुए जेपीयू के कुलसचिव डॉ आर पी बबलू ने लिखा है कि 11 जनवरी के तहत जारी अधिसूचना के अनुसार निलंबित करते हुए आपका मुख्यालय जगदम महाविद्यालय को बनाया गया था तथा साथ ही इसके लिए 7 दिनों के अंदर स्पष्टीकरण मांगा गया था। लेकिन आपने स्पष्टीकरण देने की बदले एक प्राथमिकी दर्ज करा दी। जिन पदाधिकारियों के द्वारा आपको स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया था उल्टे आपने विश्वविद्यालय के उन्हीं पदाधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराकर घोर कदाचार, अनुशासनहीनता तथा सक्षम प्राधिकारी के आदेश की जानबूझकर अवहेलना किया है।
पत्र में कुलसचिव ने लिखा है कि पुनः पत्र प्राप्ति की अवधि के 48 घंटे के अंदर अपना उत्तर प्रस्तुत करें अन्यथा यह माना जाएगा कि आपको इस मामले में कुछ नहीं कहना है और आप के खिलाफ कानून के अनुसार उचित करवाई शुरू की जाएगी । इस बाबत कुलसचिव ने बताया कि उक्त पत्र कुलपति डॉ फारुख अली के आदेश पर निर्गत किया गया है।




Recent Comments