दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-

नौतन थाने की पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ तीन देसी कट्टा जिंदा कारतूस के साथ 6 चोरों को गिरफ्तार किया है । गिरफ्तार मोटरसाइकिल चोरों में रामबाबू जाधव नौतन थाना क्षेत्र के दक्षिण तेलहुआ उसी थाना क्षेत्र के करण सहनी, जितेंद्र कुमार, प्रमोद पर्वत, सरेया बिरती टोला सुभाष जाधव मच्छर गांवा, जय श्री साह नौतन थाना क्षेत्र के बरियारपुर निवासी शामिल हैं । इन गिरफ्तार चोरों के पास से तीन देसी कट्टा व ज़िंदा कारतूस तथा 6 मोटरसाइकिल भी बरामद किए गए हैं । इन गिरफ्तार मोटरसाइकिल चोरों से आतंकित नौतन थाना क्षेत्र के ग्रामीणों समेत जिले वासियों को राहत मिली है । बताते चलें कि बेतिया पुलिस जिला की पुलिस इन दिनों मोटरसाइकिल चोरी की घटना तथा शराब तस्करी के मामले में जीरो टोलरेंस पर काम कर रही है ।