60 वर्ष के आयु वर्ग के हर जाति धर्म के लोगों को मिलेगा मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना का लाभ. मंत्री
#परवेज अख़्तर/सिवान;
सीवान। प्रदेश सरकार के समाज कल्याण विभाग के मंत्री रामसेवक सिंह कुशवाहा ने आज स्थानीय परिसदन में प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि समाज कल्याण विभाग के योजनाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी उन्होंने विभागीय पदाधिकारियों के साथ बैठक में ली| स्थानीय परिसदन में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि कहा कि अभी कुछ दिन हुए उन्हें इस विभाग की जिम्मेदारी प्रदेश के मुखिया नीतीश कुमार ने दी है उन्होंने कहा कि समाज कल्याण विभाग की सबसे महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना को हर जाति धर्म के लोगों तक पहुंचानासभी पार्टी कार्यकर्ताओं एवं सभी राजनीतिक दलों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि 60 वर्ष के आयु वर्ग के हर जाति धर्म के लोगों को मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना का लाभ दिलाने का आह्वान किया उन्होंने बताया कि अब तक जिले में 15 हजार लोगों के पेंशन स्वीकृत हो गए हैं दिन में 5 हजार लोगों के खाते में पेंशन की राशि का आवंटन भी हो चुका है ने बताया कि 36 लाख सीवान के साथ-साथ बिहार के 38 जिलों में प्रखंड एवं पंचायत मुख्यालयों पर शिविर लगाकर आवेदन लिए जा चुके हैं और इस योजना कलावती वृद्ध जनों को दिलाना प्रदेश सरकार का लक्ष्य है। समाज कल्याण विभाग के अन्य योजनाओं की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि आईसीडीएस समेत अन्य कल्याण योजनाओं को पारदर्शी एवं धरातल पर उतारने के लिए गंभीर प्रयास किए जा रहे हैं उन्होंने प्रदेश में सीडीपीओ के साथ-साथ अन्य अधिक पदों पर शीघ्र बहाली का विश्वास दिलाया। पत्रकारों के मुजफ्फरपुर जिले में चमकी बीमारी से हुए मौत के संबंध में जब प्रतिक्रिया ली गई उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने मुजफ्फरपुर की घटना पर पैनी नजर रखी है और मुजफ्फरपुर के घटना के जांच के भी आदेश दे दी गई हैं जांच के लिए कमेटी का भी गठन कर लिया गया है मंत्री ने मुजफ्फरपुर में हुई मौत के पीछे कुपोषण को कारण नहीं माना और दावा किया कि जल्दी स्थिति सामान्य हो जाएगी वही जदयू मीडिया सेल के संयोजक निकेश चन्द्र तिवारी द्वारा जिले के गोरिया कोठी प्रखंड में बाल विकास परियोजना द्वारा अन्य प्रखंडों के अपेक्षा पोषाहार सामग्रियों का कम आवंटन होने की जानकारी समाज कल्याण मंत्री को दी गई जिसे मंत्री ने संज्ञान लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों को त्रुटी को दूर करने का निर्देश दिया गया इस अवसर पर जदयू जिलाध्यक्ष इंद्रदेव सिंह पटेल मीडिया संयोजक निकेश चन्द्र तिवारी लालबाबू साह अशरफ अंसारी सुनील कुमार गुप्ता रंजीत कुमार राजेश्वर चौहान औरंगजेब आलम हामिद खान समेत सभी समाज कल्याण विभाग के पदाधिकारी मौजूद थे




Recent Comments