लॉकडाउन इफेक्ट : पिता-भाई के प्रदेश में फंसे रहने पर माता को बेटी ने दी मुखाग्नि

मढ़ौरा(सारण).सम्पूर्ण भारत मे लॉकडाउन के दौरान मढौरा के मोथहा निवासी बीरेंद्र सिंह की पत्नी 40 वर्षीया सीमा देवी की मौत बीते शनिवार को हो गई.जिसके बाद परिवार में उनके साथ रह रही दो बेटियों पर पहाड़ टूट पड़ा.इस दौरान उनके पति और इकलौता पुत्र बिपिन कुमार इंदौर में थे और लॉकडाउन के दौरान मृतिका के पति और पुत्र का घर पहुँचने का कोई सम्भवना नही देखते हुए स्थानीय लोगो के सहयोग से मृतिका की छोटी बेटी सुधा कुमारी ने बेटे का फर्ज निभाते हुए मुखाग्नि दी. और नित्यकर्म कर रही है। मृतिका की बड़ी बेटी पम्मी कुमारी ने बताया कि उनकी माता ने दोपहर में दोनों बहनों के साथ दोपहर का भोजन किया और फिर सोने चली गई. फिर चार बजे जैसे ही उनकी बेटियां उन्हें जगाने गई. नही जगने पर रोती चिल्लाते दोनों बहनें आस पास के लोगो को आवाज लगाई ,जिसके बाद स्थानीय लोगो ने स्थानीय डॉक्टर से दिखाया तो डॉक्टर ने मृत घोषित किया। फिर स्थानीय लोगो के सहयोग से उनका अंतिम संस्कार किया गया।घर मे अपनी माता के साथ रह रही दोनों बेटियों की आंसू पोछने वाला अब कोई नही। अब सिर्फ दोनों बहनें ही है और दोनों बहनें इस चिंता में डूबी है कि आखिर उनके पिता और भाई कब घर आयेंगे। वही स्थानीय लोगो ने मृतिका के पति और पुत्र को घर बुलाने के लिये सांसद राजीव प्रताप रूढ़ी के टोल फ्री नम्बर पर फोन करके उन्हें घर बुलाने की प्रक्रिया में लगे हुए हैं।