आधार सेंटर के ऑपरेटर के ब्यवहार से ग्रामीणों को झेलनी पर रही है परेशानी

इसुआपुर (सारण)-प्रखण्ड मुख्यालय स्थित आधार सेंटर के ऑपरेटर के ब्यवहार से ग्रामीणों को परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं ।दूर सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों से आये बुजुर्ग ,छात्र ,छात्राओ ,बच्चों, महिलाओं को आधार कार्ड बनवाने या उसमें संसोधन करवाने के लिए महीनों दौड़ने के बाद भी उनका काम नहीं हो रहा है।वहीं लोगों का कहना है कि ऑपरेटर द्वारा पैसे की मांग की जाती है ।पैसा देने के बाद भी कई दिनों तक कार्यालय का चक्कर काटना पड़ता है । कुछ लोगों का कहना है कि ऑपरेटर साहब 12 बजे आते हैं 2 बजे तक चले जाते हैं ।कभी बिजली नही है तो कभी लिंक नही है ।वैसे पैसा वसूलते हुए कैमरे के नजरों में आने के बाद भी अपने को सच्चा बताते हैं ।उनके इस व्यवहार से जनता काफी त्रस्त है ।वही स्कूलों में नामांकन ,बैंको में खाता खोलवाना ,सरकारी कोई भी सुविधा लेना हर काम के लिए आधार कार्ड जरूरी हो गया है ।एसे में महीनों से आधार के लिए परेशान जनता काफी दुखी हैं ।




Recent Comments