दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
नवलपुर – थाना क्षेत्र के नवलपुर बाजार से मंगलवार की शाम गुप्त सूचना के आधार पर स्थानीय पुलिस ने छापेमारी कर 4 लीटर देसी चूलाई शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है गिरफ्तार करोबारी की पहचान थाना क्षेत्र के नवलपुर बाजार निवासी धुरेन्दर माझी बताया जाता है।थानाध्यक्ष राजीव रजक ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि शराब कारोबारी शराब का कारोबार करता है जिससे आस पड़ोस के लोगों के द्वारा मना करने के बाद मारपीट करने पर उतारू हो जाता है जिसे ग्रामीणों ने गुप्त सूचना पुलिस को दिया उसी दौरान शराब कारोबारी के घर छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया जिसे न्यायिक हिरासत के लिए जेल भेज दिया गया।