दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
बेतिया : सागर पोखरा शिव मंदिर प्रांगण में मंगलवार की रात उस समय भगदड़ मच गया जब एक अधेड़ महिला खुदकुशी की नियत से तालाब में छलांग लगा दी महिला को तालाब में लोग शोर मचाने लगे हालांकि किसी को समझ में नहीं आ रहा था कि वे क्या करें इसी दौरान लाल सरैयाका किशोर राजा कुमार दौड़ते हुए आया और महिला को बचाने के लिए शरीर से कपड़े निकाल तालाब में छलांग लगा दिया वह तैरते हुए महिला के पास पहुंचा तब तक राजा का दूसरा साथी सूरज कुमार भीमहिला को बचाने के लिए तलाब में प्रवेश कर चुका था दोनों ने मिलकर महिला को तालाब से बाहर निकाला महिला बानुछापर की रहने वाली बताई गई है घरेलू कलह की वजह से वह तालाब में डूबकर खुदकुशी करने का प्रयास कर रही थी महिला को बाहर निकालने के बाद वहां लोगों की भीड़ लग गई लोग राजा और सूरज की प्रशंसा करने लगे बाद में लोगों ने महिला से उसका घर का पता पूछ उसके घर तक पहुंचाया