बेतिया – नवलपुर महादलित बस्ती के लोगो को सरकारी लाभ का प्रलोभन दिखाकर ठगी करते एक आरोपी गिरफ्तार।

न्यूज इनपुट विजय कुमार शर्मा प,च,बिहार:–
योगापट्टी प्रखंड क्षेत्र के नवलपुर पंचायत के वार्ड संख्या पन्द्रह महादलित बस्ती में 2017-18 के अगस्त माह में आए प्रलयकारी बाढ़ के पीड़ित परिवारों की सहायता राशि मुहैया कराने के नाम पर शनिवार को धन उगाही करते एक आरोपी को नवलपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है ।गिरफ्तार आरोपी लौरिया थाना क्षेत्र के लहरपटिया गांव निवासी सुरेश राम का पुत्र ब्रह्मा राम बताया गया।जानकारी देते हुए वार्ड सदस्य रमेश मुसहर ने बताया की आरोपी ब्रह्मा राम 2017- 18 के अगस्त माह में आए प्रलयकारी बाढ़ पीड़ित परिवारों को सरकारी लाभ पहुंचाने का प्रलोभन देकर प्रत्येक लाभुक से पांच – पांच सौ रुपए का ठगी कर रहा था। इस बात की खबर लगते ही इसकी सूचना स्थानीय थाना को दिया गया।जिसे ननवलपुर थाना की पुलिस ने मौके से ब्रह्मा राम को गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए थानाअध्यक्ष राजमणि ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध ठगी का मामला दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत के लिए बेतिया भेजा गया।




Recent Comments