बेतिया – मझौलिया:– सी डी पी ओ ने की आंगनवाड़ी केंद्र पर टेक होम वितरण की जांच

न्यूज इनपुट विजय कुमार शर्मा प,च,बिहार:–
स्थानीय प्रखण्ड के आंगनबाडी केन्द्रो पर टेक होम राशन का वितरण किया गया । छात्रा गर्भवती, कुपोषित ,अति कुपोषित तथा समान्य कोटी के लाभूको के बिच टेक होम राशन का वितरण हुआ । केन्द्र संख्या 117 सेविका रीता देवी , केन्द्र संख्या 114 सेविका मनोरमा शर्मा, केन्द्र संख्या 104 सेविका गीता देवी , केन्द्र संख्या 113 सेविका अफसाना खातुन, केन्द्र संख्या 209 सेविका जाहिदा खातुन, केन्द्र संख्या 211 सेविका निर्मला देवी , केन्द्र संख्या 213 सेविका प्रमिला देवी ने टेक होम राशन का वितरण किया । वही केन्द्र संख्या 212 सेविका सेविका किरण देवी पर लाभूको मे आक्रोश देखा गया।

अनिता देवी , रींकु देवी , सुमन देवी , पार्वती देवी आदि ने सेविका पर टी एच आर की सूचना नही देने का आरोप लगाया । वही इस केन्द्र पर बच्चो को मात्र खिचडी खिलाया गया । सेविका किरण देवी ने बताया कि टीकाकरण कराने वाले लाभूको को ही पोषाहार दिया जा रहा है । इस केन्द्र से अलग वालो को सर्वे के अधार वंचित कर दिया गया है । सी डी पी ओ निरूपमा शंकर ने भी बखरिया पंचायत स्थित आगन बाडी केन्द्रो पर हो रहे वितरण का निरिक्षण किया । उनके साथ प्रधान लिपिक विजय चौवे थे । जो वितरण पंजी की गहन जांच कर सीडीपीओ को जानकारी दे रहे थे ।




Recent Comments