दैनिक खोज खबर/दरियापुर (सारण)। दरियापुर थाना क्षेत्र के यदुरामपुर गांव निवासी अरुण राय की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। बताया जाता है कि अरुण राय अपने छोटे भाई की बारात जाने से पहले अपने पुत्र को स्कूल से लाने के लिए चार पहिया वाहन से हाजीपुर जा रहे थे। इसी दौरान परमानंदपुर के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि अरुण राय की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही गांव और परिवार में मातम छा गया। जिस घर में बारात की तैयारी चल रही थी, वहां अचानक चीख-पुकार मच गई। छोटे भाई, जो दूल्हा बनकर बारात जाने वाले थे, बड़े भाई की मौत की खबर सुनकर बार-बार बेहोश हो जा रहे थे।घटना की सूचना मिलने के बाद नयागांव थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।




Recent Comments