
दैनिक खोज खबर/मढ़ौरा(सारण)। एसडीओ के निर्देश पर अंचल एवं नगर सरकारीप्रशासन के संयुक्त पहल से शनिवार को नगर क्षेत्र के धेनुकी से सरकारी गाछी बाजार तक के अतिक्रमण को हटाया गया। इस दौरान सड़क किनारे दुकानदारों और मकान मालिको द्वारा बनाई गई सिढ़ी और अन्य पक्का निर्माण को भी तोड़कर अतिक्रमण मुक्त किया गया। इस संबंध में मौके पर मौजूद राजस्व अधिकारी सुनिल कुमार सिंह ने बताया कि मुख्य सड़क से अतिक्रमण हटाने का पूर्व से निर्देश प्राप्त था। नगर प्रशासन के द्वारा भी दुकानदारों एवं मकान मालिकों से सड़क क्षेत्र का किए गए अतिक्रमण को हटा लेने का सूचना प्रसारित करवाया गया था। निर्धारित अवधि तक अतिक्रमण नही हटाने पर कार्रवाई की गई है। बताया कि अतिक्रमण के विरुद्ध प्रशासन की कार्रवाई चरणबद्ध तरिके से आगे भी जारी रखी जाएगी। अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया में धेनुकी से सरकारी गाछी तक एसएच 73 के दोनों किनारे किये गये अतिक्रमण को मुक्त कराया गया है।




Recent Comments