चूल्हें की चिंगारी से तीन घर जलकर राख,हजारों की सम्पत्ति नष्ट

तरैया : थाना क्षेत्र के डुमरी पंचायत के मुकुन्दपुर गाँव में चूल्हे की चिंगारी से आग लगने से तीन घर जलकर राख हो गये है।जिसमें अन्न,वस्त्र एवं दैनिक उपभोग की वस्तुएँ सहित हजारों रुपये मूल्य की सम्पत्ति जलकर नष्ट हो गयी है।अग्निपीड़ित मो.सैनुल्लाह,मो. मोस्तकीम एवं मो.शौकत ने बताया कि उनका फूस का घर है।मंगलवार की सुबह चूल्हे की चिंगारी से अचानक आग लग गयी।ग्रामीणों के सहयोग से निजी नलपम्प द्वारा आग बुझाया गया।घटना स्थल पर बीडीसी साबिर हुसैन, जदयू नेता डॉ. असलम व अन्य ने पहुँचकर पीड़ित परिवार को सान्त्वना दिया है।




Recent Comments