नमो ऐप पर प्रधानमंत्री से बात करने वाले सारण के युवा कार्यकर्ता का हुआ सम्मान

मढौरा (सारण)
नमो ऐप पर प्रधानमंत्री से बात करने वाले सारण भाजपा के युवा कार्यकर्ता का पार्टी जनों ने अभिनंदन किया । रविवार को स्थानीय नगर के महावीर भवन में आयोजित अभिनंदन समारोह में जिले के उभरते युवा कार्यकर्ता युवराज भास्कर की राजनीति में रुचि और सोच की प्रशंसा करते हुये जिला के महामंत्री रंजीत सिंह ने प्रधानमंत्री से किये सवाल को सही बताया ।

वही मढौरा भाजपा के पितामह उदय प्रताप सिंह मुकेश ने कहा की युवराज भास्कर की प्रधानमंत्री से बातचीत के लिये चयन मेरे लिये गौरव की बात है। क्योंकि भाजपा की सींचने में मेरा जीवन समर्पित था और परिवार से पार्टी को फिर हमने नया पौधा दिया । जो आज ही अपनी प्रतिभा के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर चमक बिखेरा है । तो आगे चल कर निश्चित ही बड़ा वृक्ष का रूप लेगा ।


आपको बता दे की देश के प्रधानमंत्री 6अप्रैल को पार्टी के स्थापना दिवस पर डिजिटल इंडिया की ताकत को दिखाते हुये नमो ऐप पर देश के पांच लोकसभा के पांच कार्यकर्ताओं से सीधा संबंध स्थापित किया था । जिसमें सारण के मढौरा से युवा कार्यकर्ता युवराज भास्कर ने संवाद स्थापित किया था । संवाद में युवराज भास्कर ने सवाल पूछा था की भाजपा के संचालित योजनाओं की जानकारी लोगों को नहीं होती है । जबकि केंद्र योजनाओं को चला रही है । जिसपर प्रधानमंत्री का ट्वीट के द्वारा जवाब आया था की कार्यकर्ता का सही सवाल था । भाजपा के कार्यकर्ताओं को चार साल में चली योजनाओं की जानकारी और जनता को उससे जोड़ना चाहिये । सम्मान के मौके पर युवराज भास्कर ने कहा की प्रधानमंत्री से संवाद के लिये चयन स्थानीय सांसद राजीव प्रताप रूडी के प्रयास से हुआ था । मैं संवाद से आनंदित और ऊर्जावान महसूस कर रहा हूँ । पार्टी के सेवा मेरा फर्ज है । इसके लिये सांसद श्री रुड्डी जी का आभार प्रकट करता हूँ ।
इस मौके पर भाजपा के डॉ राम बाबू सिंह , प्रो.राम बाबू सिंह , भानू प्रताप सिंह , बबलू मिश्रा तेज नरायण सिंह , मुन्ना लाल गुप्ता , जेपी सिंह , सुजीत सिंह , देवंति देवी , नाबालिग गिरी , केदार राय , प्रीतम सिंह , भार्तेश्वर सिंह , गामा सिंह सहित अन्य दर्जनों भाजपा के कार्यकर्ता थे ।