दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-

नगर परिषद सभापति गरिमा देवी सिकारिया ने डूडा के amrut योजना के je मनोज कुमार, कांट्रेक्टर एवं साइट सुपरवाइजर के साथ शहर में 97.75 करोड़ से चल रही नल जल योजना की धीमी गति से हो रहे कार्यो पर बैठक की। je मनोज कुमार द्वारा बताया गया कि लिबर्टी सिनेमा के पास, उत्तरवारी पोखरा के पास एवं घुसुकपुर वार्ड 4, इन तीनो जगहों पर जलमीनार बनाने के कार्य की शुरुवात करने पर कतिपय तत्वों द्वारा अवरोध उत्त्पन्न किया जा रहा है, नगर परिषद के अधिवक्ता वृजकिशोर प्रसाद वर्मा एवं चंद्रिका प्रसाद से साथ परामर्श करने पर पता चला कि उक्त स्थलों पर निर्माण कार्य करने में कोई विधायी रोक नही है, अतः सभापति द्वारा अवरोधों को सख्ती से दूर करने के निर्देश दिए गए । साथ ही सभापति द्वारा je को निर्देश दिया गया कि योजना के अद्यतन स्थिति का विस्तृत प्रतिवेदन तुरंत उपलब्ध करवाए ताकि शहर के विकास के अवरोधी तत्वों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जा सके। सभापति द्वारा बताया गया कि नल जल की इस योजना का लाभ शहर की 1.32 लाख की आबादी को मिलना है, साथ ही शहर के सार्वजनिक स्थानों पर 210 स्टैंड पोस्ट भी लगाए जा रहे है। सभापति द्वारा शहर के नागरिकों एवं राहगीरों को गर्मी एवम लू से तत्कालीन बचाव के लिए शहर के प्रायः हर चौक चैराहो पर प्याऊ की व्यवस्था, खराब पड़े चापाकलों की युद्ध स्तर पर मरम्मती, शहर के आश्रय स्थलों पर पेय जल व प्राथमिक उपचार की सुविधा तीन दिनों के अंतर्गत सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए।