राजीव उपाध्याय की रिपोर्ट:-
मझौलिया : प्रखण्ड अंतर्गत लालसरैया पँचायत के राजकीय प्राथमिक विधालय गोड़ा सेमरा में स्थानीय शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवम कर्मचारियों की लापरवाही से नौनिहालों का भविष्य चौपट तो हो ही रहा है। साथ ही सरकारी राजस्व को भी चुना लग रहा है।
स्थानीय ग्रामीणों की शिकायत पर मंगलवार को दिन के 11 बजे जब उक्त स्कूल का मुआयना किया गया तो जो सचाई सामने आई वो बेहद चौकाने वाली थी।सुबह के 11बजे तक स्कूल में कार्यरत दो शिक्षिका के बजाय जहाँ एक शिक्षिका उपस्थित थी ।वही दूसरी शिक्षिका अपने आने का समय 6:30 सुबह बजे और जाने का समय 12:30 बजे अपराह्न उपस्तिथि पंजी में दर्ज कर स्कूल से गायब थी।बच्चों की उपस्तिथि पंजी भी 8 मई तक अपडेट थी।प्रधानाध्यापिका सुशीला कुमारी का कहना था कि भूल से बच्चों की हाजरी नही बनी।हालांकि उनकी खुद की हाजरी अपडेट थी।विद्यालय के सारे कमरे 11 बजे ही बंद पाए गए और स्कूल भी सुनसान पड़ा था।
इस संदर्भ में जब जिला शिक्षा पदाधिकारी से दूरभाष पर बात की तो उन्होंने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। मझौलिया के प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी को भेज कर मामले की जांच कराई जायेगी।अगर जांच मे दोसी पाये जाने पर होगी विभागिय कार्यवाही।