राजीव उपाध्याय की रिपोर्ट:-

मझौलिया अनुमंडल पदाधिकारी विद्यानंद पासवान ने आसन्न लोकसभा चुनाव को देखते हुए निरोधात्मक कार्यवाही के तहत धारा 107 के अंतर्गत 2000 लोगों में से लगभग 800 लोगों के बाउंड प्रपत्र भरवाने पर नाराजगी जाहिर करते हुए थाना अध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता को चेतावनी दी है उन्होंने बताया कि अब तक 40% निर्गत 107 का नोटिस का बॉन्ड भरवाया गया है जो काफी निराशाजनक है 1 सप्ताह के अंदर बॉन्ड पर पत्र जमा करवा दें ताकि लोकसभा चुनाव में किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न नहीं हो उन्होंने यह भी बताया कि रात्रि में भी विशेष रूप से प्रत्याशियों एवं उनके समर्थकों पर पैनी नजर रखें स्वयं जिला टीम इसका पल-पल की खबर ले रही है इस संबंध में थानाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने बताया कि क्षेत्र के सभी चौकीदारों को चेतावनी दे दिया गया है बाकी107 के अंतर्गत बॉन्ड पर पत्र का रिपोर्ट समय पर अनुमंडल कार्यालय को भेज दिया जाएगा