
रोटी बैंक का अन्नदाता सम्मान समारोह का हुआ आयोजन
छपरा
ऑल इंडिया रोटी बैंक छपरा का द्वितीय वार्षिकोत्सव सह अन्नदाता सम्मान समारोह का आयोजन छपरा के झुनझुन पैलेस में मनाया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में प्रोफेसर प्रदीप कुमार मिश्र आईआईटीबीएचयू साथ में ऑल इंडिया रोटी बैंक के संस्थापक किशोरकांत तिवारी एवं रामकृष्ण आश्रम के सचिव स्वामी अतिवेदानंद जी महाराज के सेंट्रल पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर श्री हरेंद्र सिंह संत जोसेफ के सचिव डॉक्टर देव कुमार सिंह धर्मनाथ मंदिर के महंत बिंदेश्वरी पर्वत जी डॉक्टर अंजली सिंह मेहंदी शॉ ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत किये। इस कार्यक्रम में वैसे लोगों को सम्मानित किया गया जो हम लोगों को पिछले 2 वर्षों से अपना सहयोग दे रहे हैं।इस कार्यक्रम में रोटी बैंक वाराणसी,रोटी बैंक दरभंगा,रोटी बैंक बक्सर,रोटी बैंक प्रयागराज,रोटी बैंक समस्तीपुर के साथ साथ के हर क्षेत्र के लोग उपस्थित रहे जैसे चिकित्सा के क्षेत्र से समाज सेवा के क्षेत्र से कला के क्षेत्र से इत्यादि इस कार्यक्रम को सफल बनाने में ऑल इंडिया रोटी बैंक के सभी सेवादारों की भागीदारी रही।




Recent Comments