सामने आई मानवता की शर्मनाक करने वाली तस्वीरें
बिदुपुर/वैशाली : जिले बिदूपुर थाना क्षेत्र के चकमसुद गांव में दो किशोर को ग्रमीणों ने चोरी के आरोप बेरहमी से कई घण्टो तक पिटाई करती रही। अधिक पिटाई के वजह से उसके शरीर पर कई जगहों पर छाले पर गए वही किशोर की कई दाँत भी टूट गया। इसकी मिलते ही बिदुपुर पुलिस दोनों को छुड़ाकर बिदुपुर पीएचसी में इलाज कराया जहां से स्थिति गंभीर को देखतें ही उसे सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर किया गया। वही से कुछ असामाजिक तत्वों के लोगों द्वारा पीटाई की विडिओ बना वायरल कर दिया।पुलिस ने मामले में अभिलंब कार्यवाही करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वही गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। सूत्रों से जानकारी मिली कि चकमसुद गांव के माली बस्ती में एक घर से सोने की जितिया नगदी रुपया वगैरह अन्य समानों की चोरी हो गयी थी। इसे लेकर 13 वर्ष के छोटू कुमार और 15 वर्षीय दीपक कुमार नामक दो किशोर को माली बस्ती में रणधीर कुमार नामक व्यक्ति दोनो मासूम को यह कहकर बुला ले गया कि चाची तुमको बुला रही है। वहां से कई घण्टो तक उसे मारपीट कर पूछताछ किया जब उसने चोरी से इनकार किया तो उसे रामप्रवेश भगत के घर के सामने पेड़ से बांध कर कई घण्टो तक उसे पिटाई की। मारपीट की घटना धीरे धीरे बात गांव में फैली और माहौल गर्म होने लगा। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस दोनों को इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती किया ।इधर किशोर के पिता प्रमोद सिंह द्वारा धर्मवीर कुमार,राजा कुमार,जितेंद्र भगत,सरेख भगत ,सुजीत कुमार,दीपक कुमार, विक्की कुमार,सुभाष कुमार,सुनील कुमार,सुरेश साह एव अन्य करीब एक दर्जन अज्ञात के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करायी गयी। पुलिस ने त्वरित करबाई करते हुए राजा कुमार,सुभाष कुमार,सुनील कुमार,सुरेश साह, दीपक कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।