
फाइलों को जल्द निपटायें अधिकारी : योगी
———
दैनिक खोज खबर ,सेंट्रल डेस्क
———
लखनउ, 22मार्च :
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने फाइलों को मंजूरी में कोई विलंब नहीं करने का कड़ा संदेश देते हुए बुधवार को अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे फाइलों को जल्द निपटायें।
योगी ने कहा कि फाइलों की आवाजाही की निगरानी की जाएगी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि फाइलों को जल्द से जल्द निपटाया जाए। फाइलों की आवाजाही की सीधी निगरानी की जाएगी।’’ मुख्यमंत्री ने राज्य सचिवालय एनेक्सी का दौरा करते समय ये निर्देश दिया।




Recent Comments