
सांसद सीग्रीवाल नें रायफल शूटिंग मेंं गोल्ड पर निशाना साधने वाले अंकित को प्रोत्साहन राशि देकर किया सम्मानित
मांझी(सारण) : महराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल ने स्थानीय शनिचरा बाजार स्थित शुकदेव प्रसाद शिक्षा मंदिर के परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम में राइफल शूटिंग चैंपियनशिप में कई कीर्तिमान बना चुके पूर्व जिला पार्षद पंकज सिंह के पुत्र अंकित कुमार को 51 हजार के नगद प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया। श्री सीग्रीवाल ने कहा कि अंकित ने पश्चिम बंगाल के आसनसोल में पिछले माह आयोजित थर्ड ईस्ट जोन राइफल शूटिंग के चैंपियनशिप में गोल्ड सहित कई मेडल जीत कर सारण जिला ही नही पुरे राज्य का नाम रौशन किया है। उन्होंने आगे बढ़ते रहने के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर जीत हासिल करने फिर से जिला स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। हमे इस होनहार नवजवान पर गर्व है। बता दें अंकित कुमार ने पिछले माह आसनसोल में आयोजित चैंपियनशिप में जूनियर वर्ग में गोल्ड व सीनियर वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल जीत कर अपना परचम लहराया था। इसके पूर्व 14 से 17 जून के बीच हावड़ा में आयोजित चौथे वेस्ट बंगाल ओपन एयर विपन राइफल शूटिंग चैंपियनशिप में अंकित ने दो गोल्ड समेत छह मेडल प्राप्त किया था। इसके पहले भी आसनसोल में आयोजित 50वें राज्य-स्तरीय ओपन साइट एयर राइफल शूटिंग चैंपियनशिप में गोल्ड जीत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुका है। मौके पर प्रो. रघुनाथ ओझा, डॉ एस कुमार, सरपंच संघ के अध्यक्ष मनोज प्रसाद, प्रो. शिवाजी सिंह, मकेश्वर सिंह, विक्की यादव, मनोज पाण्डेय, जय किशोर सिंह, दीपक गिरी, केदार सहनी,




Recent Comments