मढ़ौरा मेंं अधेड़ की पीट-पीटकर हत्या
मढौरा (सारण) स्थानीय थाना क्षेत्रो के वरदहिया गांव में एक अधेड़ 55 वर्षीय व्यक्ति की पीट पीटकर हत्या कर दी गयी.मृतक बरदहिया गांव निवासी स्वर्गीय जगदम्बा सिंह का पुत्र तारकेश्वर सिह बताया जाता है.
घटना के संबंध मेंं बताया जाता है की गुरुवार दोपहर मेंं पूर्व के विवाद को लेकर मारपीट कर तारकेश्वर सिंह का हाथ-पैर तोड़ दिया.घायल को हमलावरों नें गांव मेंं ही धान के खेत मेंं अधमरा हालत मेंं कर फरार हो गये.लेकिन कोइ ग्रामीण इलाज कराने के लिये पहल नहीं किया.स्थानीय चौकीदार की सूचना पर घायल को मढ़ौरा पुलिस स्थानीय रेफरल अस्पताल लायी, जहां पर डॉक्टर नें घायल तारकेश्वर सिंह को मृत घोषित कर दिया.ग्रामीणों के अनुसार मृतक तारकेश्वर सिंह तांत्रिक वेश भूसा बनाकर रहता था.जिससे उसके परिजन उसका साथ छोड़ दिल्ली रह रहे है.इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष राम बालेश्वर राय नें बताया की मृतक के निकट संबंधी दिल्ली मेंं रहते है.आने पर हत्या के आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जायेगी.पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच मेंं जुटी है.शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा जा रहा है.