सदस्यता अभियान को ले बैठक आयोजित
#परवेज अख्तर/सिवान;
बसंतपुर : भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर गोरेयाकोठी विधान सभा क्षेत्र के पूर्व भाजपा प्रत्याशी देवेशकांत सिंह के आवास स्थित भूपेंद्र नारायण सिंह सभागार में विधानसभा क्षेत्र के शक्ति केंद्र प्रमुख, शक्ति केंद्र प्रभारी, मंच मोर्चा व मंडल पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान मुख्य अतिथि दीघा के विधायक ड़ा. संजीव चौरसिया ने पूरे विधान सभा में अलग-अलग मोर्चा के लिए प्रत्येक शक्ति केंद्र पर नए सदस्यों जोड़ने संबंधित जानकारी विस्तार पूर्वक दी। मौके पर विधान सभा विस्तारक देवेन्द्र गिरि, भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सोनू कुमार सिंह, मंडल अध्यक्ष प्रमोद तिवारी, अखिलेश पांडेय, संजय पांडेय, उमेश तिवारी, राजीव कुमार सिंह, निशांत ओझा, सुमन यादव, श्याम किशोर तिवारी, वसी अहमद, लालबहादुर पर्वत, जगमोहन तिवारी, राजेश ठाकुर, गणेश प्रासद, रामेश्वर मांझी सहित दर्जनो पदाधिकारियों ने भाग लियाl




Recent Comments