
शराब के धंधे की संलिप्ता में पहले भी जा चुका था जेल, फिर पुलिस ने रंगेहाथ अंग्रेजी शराब बेचते पकड़ा
परसा (सारण) : गुप्त सूचना के अधार थानाध्यक्ष सुरेश कुमार ने परसा हाई स्कूल के परिसर से अंग्रेजी शराब के साथ एक धंधेबाज को रंगे हाथो गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार धंधेबाज परसा बाजार स्थित शंकरडीह निवासी प्रदीप प्रसाद का पुत्र रजत कुमार बताया जाता है।थानाध्यक्ष सुरेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिला था कि परसा बाजार पर बरात आया है।जिसमे एक शराब धंधेबाज हाई स्कूल के समीप एक युवक द्वारा शराब बेचा जा रहा है।जिसपर पहल कर नाटकीय ढंग से छापेमारी किया गया।छापेमारी में धंधेबाज के पास से 180 एमएल का 48 बोतल 750 एमएल का 4 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया गया।जो हिमाचल प्रदेश का निर्मित शराब है।थानाध्यक्ष ने कहा कि गिरफ्तार युवक पर थाना में शराब बेचने के मामले में चार मुकदमा दर्ज है।धंधेबाज पूर्व में भी एक बार जेल जा चूका है।




Recent Comments