गायक गोप की सुन्दरकांड की संगीतमय प्रस्तुति से झूमा राजस्थान
—————-
छपरा:हनुमान जन्मोत्सव पर जिले के लोक गायक रामेश्वर गोप ने राजस्थान प्रांत में तुलसीदास कृत रामचरित मानस से सुन्दर कांड की संगीतमय प्रस्तुति से राजस्थानी भक्तों को झुमाया।भिवाड़ी में बी डी आई सनसाइन सिटी में आयोजित कार्यक्रम में गायक गोप द्वारा भोजपुरी क्षेत्र से जुड़े महेन्द्र मिसिर की कई रचनाओं के साथ पारम्परिक भजनों की प्रस्तुति से गैर भोजपुरी श्रद्धालु भी खूब झूमे।चार घंटे तक सुन्दर कांड की संगीतमय प्रस्तुति की शुरुआत गोप ने रामचरित मानस के संपूर्ण कांडों के संस्कृत के श्लोकों के सस्वर पाठ की।गायक के साथ उपस्थित भक्त श्रद्धालुओं ने भी सस्वर सुंदर कांड की पाठ किया। प्रेम प्रसादी रऊरा पाईं ए पवन सुत आरती गीत पर सोसायटी की महिला पुरूष श्रद्धालु भाव विभोर हो उठे।महेन्द्र मिसिर की रचना लाल बा बदनवा अजबे अंजनी के ललनवा और बधाई गीत पर सिटी के उपस्थित श्रद्धालु भक्ति रस में गोते लगाये। संगीतमय पाठ की शुरुआत पुजारी कौशलेन्द्र मिश्र शास्त्री द्वारा मंत्रोच्चारण और संकल्प पूजा-अर्चना के साथ हुई। सोसाइटी के इंचार्ज राजेन्दर मिश्रा, समिति के संचालक योगेन्द्र भाटी मन्दिर के आचार्य शास्त्री जी द्वारा गायक गोप को सम्मानित किया गया।मण्डली की विभूति दिनेश सिंह,ढोलक पर रामनिवास, अमरेश राज,सही गायक प्रदीप जहरीला,सूरजनाथ यादव आदि कलाकारों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।