सारण लोस चुनाव के लिए 26 अप्रैल व महाराजगंज लोस के लिए 29 अप्रैल से होगा उम्मीदवारों का नामांकन
Ph 1
दैनिक खोज खबर/छपरा। लोकसभा के लिए शनिवार को चुनाव का ऐलान कर दिया गया। इसके साथ ही जिले में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई। आयोग के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से चुनाव संपन्न कराने को तैयारी तेज कर दी गई है। चुनाव घोषणा के साथ ही आचार संहिता लागू हो गई है वही साथ साथ जिले में धारा 144 लागू हो गई है। पांचवे चरण में सारण लोस चुनाव के लिए 26 अप्रैल से नामांकन पत्र का दाखिला शूरु होगा, जबकि महाराजगंज लोस के लिए छठे चरण में 29 अप्रैल से उम्मीदवारों का नामांकन शूरु होगा। वहीं सारण लोस का चुनाव पांचवे चरण में 20 मई को, तो महारागंज लोस का चुनाव छठे चरण में 25 मई को होगा। दोनों लोकसभा चुनावों की मतगणना 4 जून को कराई जायेगी।

सारण लोस के लिए 26 अप्रैल से शूरु होगा उम्मीदवारों का नामांकन :

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह सारण जिलाधिकारी अमन समीर ने बताया कि सारण लोस का चुनाव पांचवें चरण में होगा। सारण लोकसभा चुनाव को ले जिले में 26 अप्रैल को अधिसूचना जारी की जाएगी। इसके साथ ही नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, जो तीन मई तक चलेगी। चार मई को नामांकन प्रपत्रों की संवीक्षा की जाएगी। वहीं छः मई तक उम्मीदवार नामांकन वापसी ले सकेंगे। इसके लिए 20 मई को मतदान होगा। वहीं चार जून को मतगणना कराई जायेगी और जीते प्रत्याशी की घोषणा होगी। इसके साठ ही छह जून को चुनाव प्रक्रिया संपन्न हो जाएगी।

महाराजगंज लोस के लिए 29 अप्रैल से शूरु होगा उम्मीदवारों का नामांकन :

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह सारण जिलाधिकारी अमन समीर ने बताया कि जिले में छठवें चरण में चुनाव होगा। महाराजगंज लोकसभा चुनाव को ले जिले में 29 अप्रैल को अधिसूचना जारी की जाएगी। इसके साथ ही नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, जो छह मई तक चलेगी। सात मई को नामांकन प्रपत्रों की संवीक्षा की जाएगी। वहीं नौ मई तक उम्मीदवार नामांकन वापसी ले सकेंगे। इसके लिए 25 मई को मतदान होगा। वहीं चार जून को मतगणना कराई जायेगी और जीते हुए उम्मीदवार की घोषणा होगी। इसके साथ ही छह जून को चुनाव प्रक्रिया संपन्न हो जाएगी।